छह साल में 600 बंद
एआईसीटीई ने छह साल में देशभर में 600 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद कर दिए। इसमें राजस्थान के 48 कॉलेज शामिल हैं। यही नहीं, जल्द ही एआईसीटीई 800 कॉलेजों को बंद करने की योजना है। ये अगले शैक्षणिक सत्र के बाद बंद हो सकते हैं। एआईसीटीई साफ कर चुकी है कि जिन कॉलेजों में पिछले पांच साल में 30 फीसदी से कम एडमिशन हुए हैं, उन्हें बंद या दूसरे कॉलेजों के साथ मर्ज कर दिया जाएगा।