6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Finance Minister…केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कोचिंग छात्रों का बढ़ाया हौंसला, एक-एक सवाल का दिया जवाब

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में कोटा पहुंची केन्द्रीय मंत्री

less than 1 minute read
Google source verification
Union Finance Minister...केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कोचिंग छात्रों का बढ़ाया हौंसला, एक-एक सवाल का दिया जवाब

Union Finance Minister...केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कोचिंग छात्रों का बढ़ाया हौंसला, एक-एक सवाल का दिया जवाब

कोटा। केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमन रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सुबह कोटा पहुंची और उन्होंने कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों से खुले दिल से संवाद किया। और कैसे जीवन में कामयाब होना है, इसके सूत्र भी बताए। उन्होंने छात्रों से संवाद के दौरान सफलता का उदाहरण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का देकर किया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। केन्द्रीय मंत्री ने टैक्स कलेक्शन से लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा की। मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री से आईआईटी, नीट समेत अन्य संकाय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया है। केन्द्रीय मंत्री ने एक शिक्षक की तरह आत्मीयता से सवालों का सटीक जवाब देकर दिल जीत लिया। उन्होंने एक छात्र के सवाल पर पूछा की कोटा में कहां-कहां से छात्र-छात्राएं आते हैं। उन्होंने अलग-अलग राज्याें के नाम लेकर छात्र-छात्राओं से पूछा कि कहां कहां से कोटा आते हैं। एक छात्रा ने डिजिटल विश्वविद्यालय के संबंध में सवाल पूछा कि पिछले बजट में इस बारे में घोषणा की थी। इस पर वित्त मंत्री ने डिजिटल विश्वविद्यालय के महत्व के बारे में बताया। यह कार्यक्रम में एलन कैरियर इंस्टीटयूट में किया गया है। एलन के निदेशकों ने वित्त मंत्री का अभिनंदन किया।