
कोटा दशहरा मैदान में फरवरी में देश भर के बुनकर जुटेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से 3 से 8 फरवरी तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, कला और परम्पराओं की झलक देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश करेंगे। प्रदर्शनी में 150 से अधिक दुकानों पर बुनकर उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।
वन भारत साड़ी वॉकेथन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
भारत की विविधता में एकता वाली संस्कृति को प्रदर्शित करने तथा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 4 फरवरी को वन भारत वॉकेथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं साड़ी पहनकर सम्मिलित होंगी। यह दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः दशहरा मैदान पर ही समाप्त होगा। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक महिलाएं https://www.sariwalkathon.in/register पर निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। शहर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी केन्द्र बनाए गए हैं।
Published on:
30 Jan 2024 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
