
कोटा. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। देशभर के विभिन्न प्रान्तों से 12 हज़ार से ज़्यादा प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर संगठन की एकता पर बल दिया। इसमें राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के लिए एकजुटता पर जोर दिया गयाद। यह सम्मेलन राजनीतिक दलों के लिए भी वैश्य समाज का संदेश माना जा रहा है। इसमें हर राज्य के प्रतिनिधियाें ने भाग लिया। कोटा से समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डाॅ. बालकानंद गिरी, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि रहे और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. गिरीश कुमार संघी ने की। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद, फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा प्रतिनिधि मौजूद रहे। कोटा संभाग प्रभारी आर.के. राजवंशी, कोटा ज़िलाध्यक्ष दिनेश विजय, महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, कोटा महामंत्री भुवनेश गुप्ता, भाजपा नेता महेश विजय, नीलम विजय सहित लगभग एक हज़ार से ज़्यादा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने के लिए गत शनिवार को सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के प्रतिनिधि दिल्ली रवाना हुए थे। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष और वैश्य समाज के संरक्षक राजेश बिरला ने हरी झंडी दिखाकर वैश्य बंधुओं की बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया था। देर रात वापस कोटा के लिए रवाना हो गए।
कोटा के मुकेश विजय का दिल्ली में अभिनंदन
कार्यक्रम में राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय का सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. गिरीश संघी ने प्रतीक चिह्न भेंटकर व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। अन्य कई वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
Published on:
05 Jun 2022 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
