7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

देखें वीडियो… नहर में पानी आने की राह ताक रहे किसान

रबी की फसल से पूर्व रेलना को लेकर चिंतित है किसान

Google source verification

कुंदनपुर (कोटा). क्षेत्र की दाई मुख्य नहर में अभी तक भी जल प्रवाह नहीं होने से किसान रबी की फसल के लिए रेलना करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि खरीब की फसल तैयार होने के बाद अब किसान दूसरी फसल की तैयारी में जुट जाते हैं परन्तु अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ने से किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि जिन किसानों की खेती नलकूप पर आधारित है, उन्होंने रेलना करना शुरू कर दिया जो नहरी पानी पर निर्भर है वह नहर के पानी की राह ताक रहे हैं। अभी कई किसान रेलना कर सरसो की बुवाई करने की सोच रहे है परन्तु खेत सिंचाई के अभाव में वह फसल बुवाई पर भी निर्णय नहीं कर पा रहे जबकि किसान खेत खाली कर उसमें हकाई जुताई कर खेत को रेलना के लिए तैयार कर रखा है।
हो गई माइनरों की सफाई
सिंचाई विभाग ने नहर से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाले माइनरों की साफ सफाई भी मनरेगा श्रमिकों द्वारा करवाई जा रही है, जिससे नहर का पानी खेतों तक आसानी से पहुंच सके। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा कच्चे पक्के गुड़ला माइनर,राजगढ़ माइनर, रामगढ़ माइनर की सफाई करवाने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। ऐसे में अब किसानों को इंतजार है तो पानी का।