20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज आधे शहर में 12 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, यहां बंद रहेगी बिजली

उपकरणों का वार्षिक मरम्मत कार्य करने के लिए सुबह 10 से रात 10 बजे तक शटडाउन लिया गया

2 min read
Google source verification
आज आधे शहर में 12 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, यहां बंद रहेगी बिजली

आज आधे शहर में 12 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, यहां बंद रहेगी बिजली

अधिशासी अभियंता (जल), नगर विकास न्यास कोटा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड द्वितीय की ओर से सोमवार को आधे शहर में जलापूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 130 एमएलडी के रिसिविंग चेम्बर से 70 एमएलडी जलशोधन संयंत्र की निलेट चैनल को जोडऩे, 70 एमएलडी पम्प हाउस कुन्हाड़ी क्षेत्र की 500 एमएम पाइप लाइन जोडऩे व इंटेक वेल पर 3-3 केवीए के ब्रेकर के साथ 70 एमएलडी के विद्युत कनेक्शन कार्य, 130 एमएलडी प्लॉट पर 33-11 केवीए ब्रेकर एवं उपकरणों का वार्षिक मरम्मत कार्य करने के लिए सुबह 10 से रात 10 बजे तक शटडाउन लिया गया है।

अधिशासी अभियंता श्याम माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को नदी पार सम्पूर्ण सकतपुरा, नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाडी, बडगांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेडा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाडपुरा, खाईरोड, रामपुरा क्षेत्र, खण्ड गांवडी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेडलीफाटक, मालारोड, जनकपुरी, गुरूद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, मदाना जोन, कालातालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाईन रोड की समस्त कॉलोनियां, आरके नगर, शिव नगर, बोरखेडा जोन, बारां रोड, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन क्षेत्र में सुबह 10 से रात 10 बजे तक जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

आज यहां बिजली बंद रहेगी
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक : बसंत विहार, गणेश तालाब सेक्टर 2 आदि।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक : बालिता गांव, स्वीट होम कॉलोनी,मरडिया बस्ती, वर्धमान नगर, रामचंद्रपुरा, श्रीनाथविहार, अम्बिका पुरी, धन-धन सतगुरू रोड, वर्धमान एनक्लेव, बापू बस्ती, बालिता रोड यूआईटी कॉलोनी, कैलाश पुरी, बालाजी आवास, आदर्शनगर, कुन्हाडी पेट्रोल पंप के पीछे, स्वागत कॉलोनी, सुमन विहार का कुछ भाग, कमला उद्यान, पार्श्वनाथ कॉलोनी, पार्वतीपुरम, बजाज नगर, हिम्मत नगर, भण्डारी अस्पताल के आसपास, स्वर्ण विहार, रिद्धि-सिद्धि एनक्लेव, आदर्शनगर, सुमन विहार, श्रीकमला उद्यान, कमला उद्यान विस्तार, कुन्हाड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंचल विहार, रिद्धि-सिद्धि नगर आदि।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक : तलवण्डी सेक्टर ए,बी व सी,1,2,4 व आसपास, जयहिन्द नगर, सुखधाम, 80 फीट रोड आदि।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : देवली अरब रोड, मानसरोवर, गणेश नगर, अमृतधाम, शगुनविला, अश्विनीनगर, श्रीराम नगर, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र, श्रीराम नगर कच्चीबस्ती, श्रीराम रेयंस कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर, चाणक्य नगर, लक्ष्मी विहार, रायपुरा पेट्रोल पंप, राम प्रसाद बिस्मिल स्कूल आदि।
सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक : सुवालका बगीची, लक्ष्मण विहार, नाका चुंगी चौराहे के आसपास, कृष्णा विहार आदि।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक : तलवण्डी सेक्टर बी व सी आदि।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : नांता क्रेशर क्षेत्र, नीलकण्ठ कॉलोनी, पीपली चौराहा, गौतम स्कूल, नारी निकेतन, ईदगाह, रीको फ्लाईऐश क्षेत्र, करनीनगर, शंभूपुरा, रामनगर पत्थर मण्डी, सोडिया तलाई, बंजारा बस्ती, दुर्गानगर टीए कैंप के आसपास, भीमगंजमंडी थाने के पीछे का क्षेत्र, शहीद भगतसिंह कॉलोनी, राजेन्द्र होटल रोड, माचिस फैक्ट्री, चौपड़ा फार्म के आसपास का क्षेत्र आदि।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक : वल्लभबाड़ी, आरएचबी कॉलोनी, वल्लभबाड़ी कच्ची बस्ती आदि।
दोपहर 12.30 से 3 बजे तक : डॉ. के.लाल के आसपास, न्यू कॉलोनी गुमानपुरा, माणक भवन के आसपास, शीतला माता मंदिर के आसपास, एलआईसी बिल्डिंग, सुवालाल कचौरी के आसपास, पानी की टंकी शॉपिंग सेंटर, रतलामी कचौरी व आसपास का क्षेत्र आदि।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक : तलवण्डी सेक्टर ए
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : सुभाष नगर प्रथम आदि।
सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक : बसंत विहार मकान नं. 1300 से 1499 तक आदि।