
शहरी जल योजना कोटा के 130 एमएलडी जल शोधन संयंत्र सकतपुरा में वार्षिक रखरखाव व अन्य मेंटीनेंश कार्य के चलते गुरुवार को कोटा उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में 8 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इंटेक वैल पर पीटी पम्पों व पैनल बोर्ड के वार्षिक रखरखाव तथा पम्प की क्षतिग्रस्त शॉफ्ट को बदलने का कार्य गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। जिसमें नदी पास सम्पूर्ण सकतपुरा, नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाडी, बडगांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेडा, नयापुरा, सिविल लाइंस, लाडपुरा, खाईरोड, खण्ड गांवडी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेडलीफाटक, मालारोड, जनकपुरी, गुरुद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, भदाना जोन, कालातालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड की सभी कॉलोनियां, आरकेनगर, शिव नगर, बोरखेडा जोन, बारां रोड, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। शाम 6 बजे बाद इन क्षेत्रों में सांयकालीन जलापूर्ति कम जल दबाव से हो सकेगी और शुक्रवार से जलापूर्ति पर्व की भांति सामान्य रहेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सुबह दस बजे पहले आवश्यक मात्रा में जल संग्रहण कर ले ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इंटेक वैल पर पीटी पम्पों व पैनल बोर्ड के वार्षिक रखरखाव तथा पम्प की क्षतिग्रस्त शॉफ्ट को बदलने का कार्य गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सुबह दस बजे पहले आवश्यक मात्रा में जल संग्रहण कर ले ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Published on:
06 Dec 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
