5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain Alert: फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 घंटे में इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, नया अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: राजस्थान में फिर से सक्रिय हुए मानसून के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, बारां, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Sep 10, 2023

photo1694318917.jpeg

Weather Update: राजस्थान में फिर से सक्रिय हुए मानसून के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, बारां, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यहां पारा सबसे ज्यादा
वहीं जैसलमेर में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज करा गया। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सितम्बर महीने का प्रदेश का सर्वाधिक दर्ज किया गया तापमान है। वर्ष 1948 से बाद से आज तक सितम्बर माह में इतना तापमान प्रदेश में कहीं दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 10 सितम्बर 1949 को जैसलमेर में ही 43.3 डिग्री तापमान पहुंचा था।
यह भी पढ़ें : IMD Rain Alert: फिर सक्रिय हुआ मानसून, बस इतने देर में 18 जिलों में होने वाली है बारिश, नया अलर्ट जारी


यह भी पढ़ें : IMD Weather Update: मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, यहां से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन, झमाझम बारिश का अलर्ट

अब ऐसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में एक परिसंचरण तंत्र मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। साथ ही मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। रविवार को भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन-बारिश हो सकती है। 11-12 सितंबर को केवल कुछ स्थान पर हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी दो दिन केवल कुछ स्थान पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।