26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather update : ये सर्दी है या बारिश का मौसम, हाड़ौती में जारी है रिमझिम का दौर

weather update : ये सर्दी है या बारिश का मौसम, हाड़ौती में जारी है रिमझिम का दौर. झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से ठिठुरन हो गई। जानकारी के अनुसार शहर व जिले में गुरुवार को भी कोहरा व बादलों का डेरा रहा। दिन में बीच-बीच में कुछ देर सूर्यदेव नजर आए, लेकिन ज्यादातर समय बादलों ने ढक लिया। दोपहर करीब दो बजे जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में एक घंटे तक मावठ हुई। पहले रिमझिम शुरू हुई। इसके बाद कुछ देर तेज बरसात हुई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Nov 30, 2023

sardi1.jpg

weather update : ये सर्दी है या बारिश का मौसम, हाड़ौती में जारी है रिमझिम का दौर. झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से ठिठुरन हो गई। जानकारी के अनुसार शहर व जिले में गुरुवार को भी कोहरा व बादलों का डेरा रहा। दिन में बीच-बीच में कुछ देर सूर्यदेव नजर आए, लेकिन ज्यादातर समय बादलों ने ढक लिया। दोपहर करीब दो बजे जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में एक घंटे तक मावठ हुई। पहले रिमझिम शुरू हुई। इसके बाद कुछ देर तेज बरसात हुई। बाद में हल्की बरसात का दौर जारी रहा। मावठ के बाद जिले में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

कोटा शहर में गुरुवार को मौसम आमतौर पर साफ रहा। तड़के हल्के कोहरे के बाद दिनभर धूप सुहाती रही। मौसम विभाग के अनुसार तापमान व दृश्यता में भी वृदि्ध दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक वृदिध दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई। मौसम में बदलाव के चलते दृश्यता भी बढ़ गई।
विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे में आई कमी के कारण दृश्यता एक ही दिन में 700 से बढ़कर 800 हो गई, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी रही। लोगों को धूप ने परेशान नहीं किया। गुनगुनाती धूप सुहाती रही।

हुई बारिश बढ़ी ठिठुरन
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से ठिठुरन हो गई। जानकारी के अनुसार शहर व जिले में गुरुवार को भी कोहरा व बादलों का डेरा रहा। दिन में बीच-बीच में कुछ देर सूर्यदेव नजर आए, लेकिन ज्यादातर समय बादलों ने ढक लिया। दोपहर करीब दो बजे जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में एक घंटे तक मावठ हुई। पहले रिमझिम शुरू हुई। इसके बाद कुछ देर तेज बरसात हुई। बाद में हल्की बरसात का दौर जारी रहा। मावठ के बाद जिले में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारां शहर समेत जिले में गुरुवार को कभी धूप तो कभी छांव जैसा माहौल रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच सर्दी का अहसास होता रहा। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे तथा अनेकों जगह अलाव जला सर्दी से बचने के जतन करते रहे।