5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

video: कोटा में ये क्या बोल गए चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा

चिकित्सा मंत्री व कोटा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा शुक्रवार को कोटा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस राज्यों में चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारें गिरने में लगी है। विधायकों के खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिरा चुके है।    

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Dec 02, 2022

चिकित्सा मंत्री व कोटा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा शुक्रवार को कोटा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस राज्यों में चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारें गिरने में लगी है। विधायकों के खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिरा चुके है।

राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ दलाल हैं। तीनों ही राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार गिराने में लगे हुए हैं। उनको क्या रुचि है कांग्रेस के आंतरिक मामलों में बोलने की। हमारे नेता भाजपा के आंतरिक मामलों में नहीं बोलते। जब उनसे पूछा कि भाजपा नेता किन के साथ मिलकर सरकार गिराने में लगे हुए है, कांग्रेस में कोई गद्दार है तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो भाजपा के तीनों नेता ही बता सकते है। किसके साथ मिलकर सरकार गिराने में लगे थे।

देश को अखंड रखने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा पर निकलेे है। देशभर में अच्छा सहयोग मिल रहा है। लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे है। मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट को राहुल गांधी ने ऐस्ट्स कहा है। राहुल की यात्रा में सारी एकता रहेगी। सब एकजुट रहेंगे।

सभी किसानों का कर्जा माफ

उन्होंने भाजपा की ओर से राहुल गांधी के दिए गए दस दिन में कर्जा माफी के सवाल पर कहा कि किसानों का एक लाख तक का कर्जा माफ कर दिया है। किसी किसान पर कोई कर्जा नहीं बचा है। यदि किसी का कर्जा बचा है तो उसकी हम जिम्मेदारी लेते है।

राजस्थानी लोक कलाकार बिखरेंगे छटा

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जगपुरा व कोटा में रुकेगी। कोटा में राजस्थानी लोक कलाकार समूह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरेंगे। राजस्थान के छह जिलों शाहबाद का सहरिया नृत्य, दीगोद की कच्ची घोड़ी, कोटा कुणाल गर्दव बिन्दोरी, छबड़ा का चकरी नृत्य, बाड़मेर का लाला आगी, भरतपुर का बम रसिया समूह प्रस्तुति देंगे।