इस मामले में मंगलवार को जब जमानतदार श्रीपुरा निवासी सुरेश नायक और शंकरलाल नायक रावतभाटा एसीजेएम न्यायालय पहुंचे तो न्यायालय परिसर के बाहर ही आरोपित की पत्नी संतोष नायक और सास कमलाबाई ने चप्पलों से दोनों की पिटाईकर दी। हंगामा होते देख पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उपखंड अधिकारी न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को शांतिभंग के मामले में ६ माह के लिए पाबंद किया गया।