17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News : कोहरे से लिपटी रही सुबह, यहां का तापमान गिरकर 6.3 डिग्री पर पहुंचा, राजस्थान में सर्दी बढ़ी

कोटा में 6.7 व झालावाड़ में 8 डिग्री तापमान

less than 1 minute read
Google source verification
winter increased in Rajasthan, Winter increased in North India

winter increased in Rajasthan, Winter increased in North India

कोटा. हाड़ौती अंचल में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी का असर दिखने लगा है। कोटा में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। उसके बाद मौसम खुला। दिनभर हल्की सर्द हवाओं का असर रहा। इससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।

शाम ढलने के साथ ही कड़ाके की सर्दी का असर हो गया। दुकानों व फैरी वालों की दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर भीड़ दिखाई दी। रात में सर्दी ज्यादा होने से घरों में अब रजाई ओढऩे लग गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पुराने कोटा का तापमान 25.8 व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नए कोटा में एक डिग्री तापमान गिरकर अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बूंदी जिले में तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया है। सूर्य उदय होने के साथ ही सर्दी का असर बना रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन धूप खिलने के साथ ही कोहरा छंट गया। गुनगुनी धूप अब लोगों को सुहानी लगी है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमाप 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झालावाड़ जिले में अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही, बादल छाए रहे, ऐसे में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री रहा।

बारां जिले में तापमान में गिरावट रहने से सर्दी का खासा असर रहा। सुबह व रात में अब सर्दी तेज होती जा रही है। लोग शाम से ही गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।