6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

महिला बाइक से गिरी, पीछे से आ रहा ट्रक पैर कुचलता हुआ निकल गया

Accident: उद्योगनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक से गिरी महिला का पीछे से आ रहा ट्रक महिला के दोनों पैर कुचलते हुए निकल गया।

Google source verification

Accident: उद्योगनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक से गिरी महिला का पीछे से आ रहा ट्रक महिला के दोनों पैर कुचलते हुए निकल गया। गम्भीर घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा गम्भीर होने पर महिला को एमबीएस अस्पताल से निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण के खिलाफ सात विभागों की संयुक्त कार्रवाई, दर्जनों मकानों को तोड़ा

पीडि़त धाकडख़ेड़ी निवासी संदीप मेघवाल (३२) ने बताया कि वह पत्नी पूजा (२८) के साथ मकर संक्राति मनाने रविवार को ससुराल केवलनगर गए थे। मंगलवार सुबह ससुराल से घर लौट रहे थे। करीब सुबह ८ बजे धाकडख़ेड़ी के पास स्पीड ब्रेकर पर पत्नी बाइक से उछलकर सडक़ पर गिर गई। कुछ समझ पाता उससे पहले ही पीछे से आ रहा ट्रक पत्नी के दोनों पैर कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। गम्भीर घायल पूजा को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घुटनों के नीचे दोनों पैर पूरी तरह कुचल गए। परिजनों ने महिला की हालत गम्भीर होने से एमबीएस अस्पताल में रैफर करवाकर तलवण्डी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।