scriptअंतर्राष्टीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन | Women Ahead in Every Field | Patrika News
कोटा

अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस : राजस्थान पत्रिका व विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी में हुए आयोजन|
 

कोटाMar 09, 2018 / 05:09 pm

shailendra tiwari

Women's day
कोटा .
नारी शक्ति को नवाजा, किया जागरूक

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोचिंग नगरी ने नारी शक्ति को श्रद्धा से नमन किया। शहरभर में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर रैलिया निकाली गई, संगोष्ठियों का आयोजन भी हुआ। विभिन्न संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं ने अपने यहां कार्यरत नारी शक्ति को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया, समाज और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान पर आभार जताया। राजस्थान पत्रिका ने भी इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर आयोजन किए।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार वही दुकानदार के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज



बेटियों व महिलाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पत्रिका व जेसीआई राजस्थान मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्कूलों व कच्ची बस्तियों में हजारों बेटियों व महिलाओं को स्वास्थ्य का संदेश देते हुए सेनेटरी नैपकिन दिए गए। हाड़ौती में एक ही दिन में 71 हजार तो पूरे प्रदेश में सवा 2 लाख सेनेटरी नैपकिन बांटे गए।
कोटा में इसकी शुरुआत गांधी उद्यान से की गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे। अध्यक्षता महापौर महेश विजय ने की। विशिष्ट अतिथि उपमहापौर सुनीता व्यास, उद्यान समिति अध्यक्ष विनोद नायक, रेखा गुंजन व पार्षद गण रहे। अतिथियों ने इसे आज सभ्य समाज की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकार भी उनका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने जल्द सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें

सोच समझ कर बैठे कोटा की सिटी बस में, एक महिला के लिए जानलेवा बनी सिटी बस



स्कूलों व बस्ती में जाकर बांटेजेसीआई के सभी चेप्टर के कोटा अध्यक्ष डॉ. मनप्रीत माहेश्वरी, अक्षय मालवीय, तृप्ति नागर, मीनल वासल, दिनेश गौतम, आशुतोष जैन, रोहित माखीजा, सरिता जैन, भानुप्रताप, कनिका राठी, दिनेश गौतम, सरिता जैन, महेंद्र माहेश्वरी की टीमों ने आहूजा बस्ती, बोम्बे योजना, आंवली रोजडी, रंगबाड़ी, हरिओम नगर, डीसीएम, उडिय़ा बस्ती, आरएसी कॉलोनी, केशवपुरा, शिवपुरा समेत अन्य कच्ची बस्तियों व सरकारी बालिका स्कूलों में जाकर सेनेटरी नेपकिन बांटे। उन्होंने स्वास्थ्य का संदेश दिया। हर बस्ती में एक महिला व एक बालिका को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।


महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे, नहीं किसी से कम उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को जेडीबी कॉमर्स कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान पत्रिका, लॉसंय क्लब कोटा समर्थ, सिंधु महिला सर्किल व सिंधी महिला पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। समर्थ की वाइस प्रेसिडेंट सोनल मदनानी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं। इसी के चलते महिलाओं ने अच्छा मुकाम पाया। सिंधु महिला सर्किल से पायल गोपलानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार रखे।
यह भी पढ़ें

जिला कलेक्टर ने सुनी लोगो की समस्याऐ एवं दिए समाधान


मुख्य अतिथि जेडीबी वाणिज्य महाविद्यालय की प्रिंसीपल सुषमा आहूजा थी। अध्यक्षता हिंदी की व्याख्याता लीला मोदी ने की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
टू माय ब्रदर फिल्म से दिया संदेशसमर्थ की अध्यक्ष डॉली मदनानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेरणास्पद शॉर्ट फिल्म टू माय ब्रदर दिखाई गई। इसमें कोटा की बेटी ज्योति मदनानी ने अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म में सामाजिक संदेश दिया। महिला सर्किल की अध्यक्ष मुक्ता झमटानी ने बताया फिल्म में महिलाओं से संबंधित जानकारियां दी गई। इसे अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया। संचालन रितु पारीक ने किया। लक्ष्मी मलकानी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला सर्किल की भागवंती खूबचंदानी, महिला पंचायत की रीटा अजवानी भी उपस्थित थी।

Home / Kota / अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो