
Kota News : नयापुरा थाना पुलिस ने सोमवार शाम को पीटा एक्ट में कार्रवाई करते हुए विवेकानन्द सर्किल स्थित एक भेाजनालय व होटल में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 महिलाएं व 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह ने बताया कि नयापुरा क्षेत्र स्थित विवेकानन्द सर्किल के पास सूश्याम भोजनालय व उसके सटे होटल में देह व्यापार होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए दोनों ही जगह बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां देह व्यापार होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद सोमवार शाम 5 बजे करीब प्रशिक्षु आईपीएस पंकज यादव के नेतृत्व में नयापुरा थानाधिकारी हरीश चौधरी सहित टीम ने भोजनालय व होटल पर दबिश दी।
टीम ने मौके से 11 महिलाएं व 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए पुरुषों में ग्राहक व दलाल शामिल सहित अन्य शामिल है। पुलिस उप अधीखक खींव सिंह ने बताया कि भोजनालय के ऊपर बने कुछ कमरे बने हैं। इन कमरों में अनैतिक कार्य किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : मावठ से कहीं खिली सरसों, कहीं हवा से पसरी गेहूं की फसल
Published on:
06 Feb 2024 03:01 pm
