कोटा. विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद एक कार्यकर्ता ने अवसाद में आकर रविवार रात को टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नयापुरा मुक्तिधाम रोड निवासी सुरजीत सिंह पिछले दस साल से विधानसभा चुनाव में कोटा उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी के साथ जुड़ा हुआ है। रविवार को हुई मतगणना के प्रत्याशी के हारने के बद सुरजीत काफी निराश हो गया तथा अवसाद में आ गया था। रात 9 बजे करीब उसने घर मेंं रखा टायलेट क्लीनर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। अस्पताल मेंं उसका उपचार चल रहा है।