
Workers who not give time to party will be discharged
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पार्टी के कामकाज के लिए समय ना देने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी करने की चेतावनी दे डाली। पहली बार कोटा में पार्टी संगठन की बैठक संघ की बैठकों की तर्ज पर आयोजित की गई। जिसमें विधायक तक नहीं बोल सके। प्रदेश संगठन महामंत्री ने एक-एक मण्डल अध्यक्ष से पार्टी के कामकाज का ब्यौरा लिया।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सोमवार को पहली बार कोटा आए। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली पर केन्द्रित रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात का फीडबैक लिया और चाय-चौपाल पर भी यह कार्यक्रम सुनने को कहा। पहली बार भाजपा की बैठक संघ की तरह चली और विधायकों तक को बोलने का मौका नहीं दिया गया।
शेखर ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा हो जाए, पार्टी को समय देना ही पड़ेगा, इसके बिना कोई नहीं चलेगा। उन्होंने इशारों में कड़े अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी। भाजपा शहर और देहात जिला इकाइयों के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजरानी कॉम्पलेक्स में हुई। इसमें चन्द्रशेखर व कोटा के जिला संगठन प्रभारी नारायणलाल पंचारिया ने मण्डलवार समीक्षा की। शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय और देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह ने कार्यों का ब्यौरा रखा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, विधायक भवानीसिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल, संदीप शर्मा, चन्द्रकांता मेघवाल, विद्याशंकर नंदवाना, न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता मौजूद रहे। संचालन शहर जिला महामंत्री अरविन्द सिसौदिया एवं धन्यवाद देहात जिला महामंत्री चैनसिंह राठौड़ ने दिया। महामंत्री जगदीश जिंदल, अमित शर्मा, योगेन्द्र नंदवाना आदि ने शेखर का स्वागत किया। इससे पहले शेखर सुबह संघ कार्यालय गए और पदाधिकारियों से चर्चा की।
Published on:
05 Sept 2017 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
