दीगोद तहसील क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवों में सम्पर्क सड़कें बदहाल हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी कंक्रीट वाहन चालकों को चोटिल कर रही है। प्रतिदिन इन क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों से गुजरने वाले ग्रामीणों में से कई वाहनचालक संतुलन खोकर घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे है, लेकिन फिर भी कोई सुध नहीं ले रहा।
छीपड़दा गांव निवासी हेमराज गोचर व बगतरी गांव निवासी दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि बगतरी से सुल्तानपुर, गोकुलपुरा से आमला गांव की सड़क उखड़ गई है। जाखडौन्द सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो गई है। जबकि यह सड़क निमोदा व छीपड़दा को सुल्तानपुर से जोड़ती है।