
kota weather
शहर में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 26.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही। बढ़ते तापमान के बीच अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रेल को सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश, तेज हवा या अंधड़ चल सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, यह राहत अधिक समय तक नहीं टिकेगी। 27 अप्रेल से एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होगा और 29 अप्रेल को हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मई में मिलेगी हीट वेव से राहत
मौसम विभाग ने मई के पहले सप्ताह में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना जताई है। पूर्वी हवा के प्रभाव और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित विषय:
Published on:
25 Apr 2025 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
