6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update: अस्पताल में भर्ती पत्नी व बेटे से मिलकर लौट रहा युवक को ट्रक ने कुचला

एक साल पहले शादी हुई और 4 दिन पहले बेटा। अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी व बेटे से मिलकर घर लौट ही रहा था कि पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने कुचल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Dec 2016, 8:13 AM IST

एक साल पहले शादी हुई और 4 दिन पहले बेटा। अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी व बेटे से मिलकर घर लौट ही रहा था कि पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने कुचल दिया। परिवार ने बेटे की खुशी भी नहीं मनाई थी कि इससे पहले ही दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।

बारां जिले के आखेड़ी निवासी रामसिंह झाला (29) की पत्नी ने 4 दिन पहले बेटे को जन्म दिया। पत्नी बोरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। वह पत्नी और बेटे से मिलने कोटा आया था।

नयापुरा थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि सुमेर सिंह नरुका ने रिपोर्ट दी है कि वे अपने दामाद रामसिंह के साथ बाइक से बोरखेड़ा अस्पताल से कुन्हाड़ी स्थित अपने घर जा रहे थे। रामसिंह उनकी बाइक पर पीछे बैठा था। तभी विवेकानंद चौराहे पर पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे वे एक तरफ गिरे और रामसिंह उछलकर दूसरी तरफ गिरा। इससे ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। वे राहगीरों की मदद से घायल रामसिंह को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार सुबह परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया। सीआई ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही हरियाणा नम्बर के ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। सुमेर सिंह की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।