19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Breaking News: पुलिस जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचाने की बजाए घायल को सड़क पर छोड़ गई पुलिस

बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड मैन रोड पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गिरकर चोटिल हो गए। वहीं, बाइक सवार अचेत हो गया।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 02, 2018

कोटा . बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड मैन रोड पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गिरकर चोटिल हो गए। वहीं, बाइक सवार अचेत हो गया। जिसे राहगीरों ने संभाला। जबकि जीप में थानाधिकारी भी मौजूद थे लेकिन वे घायलों को संभालने के बजाए जीप में ही बैठे रहे। मौके पर जमा ग्रामीणों ने पुलिस के रवये पर नाराजगी जताई।

#khulkekheloholi : इतिहास ने खोले राज : कोटा में कोड़ों की मार के संग चढ़ता था होली का रंग

जानकारी के अनुसार टाकरवाड़ा निवासी मायाराम अपने साथी लक्ष्मीनारायण के साथ बाइक से बूढ़ादीत बस स्टैण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गश्त से लौट रही पुलिस जीप से आमने-सामने की भिडंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। इनमें से एक युवक बेहोश हो गया और दूसरे के पैर में चोट आई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Holi Special: यहां दहलीज पर कदम रखते ही पड़ती है गालियां और होठों पर रहती है तिरछी मुस्कान

लोगों ने आरोप लगाया कि जीप में थानाधिकारी रामलक्ष्मण 5-6 पुलिसकर्मियों के साथ बैठे हुए थे। युवक दर्द से तड़प रहे थे लेकिन एसएचओ जीप से नहीं उतरे। राहगीरों ने युवकों को सड़क से उठाया और प्राथमिक इलाज करवाया। हालांकि घटना में किसी के भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं, एसएचओ रामलक्ष्मण का कहना है बाइक सवार युवक नशे में थे। उनकी बाइक जीप से अड गई थी। किसी के कोई चोट नहीं आई।