25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! गौ तस्कर काटने के लिए ठूंस-ठूंस कर भर पिकअप में ले जा रहे थे 21 पाडे, युवकों ने धर दबोचा

कोटा. डीसीएम रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बाहर खड़ी पशु तस्करों की गाडिय़ों को युवकों ने धर दबोचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 30 Dec 2017, 5:52 PM IST

पशु

कोटा .

डीसीएम रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बाहर खड़ी पशु तस्करों की गाडिय़ों को युवकों ने धर दबोचा। दोनों गाडिय़ों में 21 पाडे लदे हुए थे। जब गाड़ी चालकों ने भागने की कोशिश की तो युवकों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More: ऑटो चालक ने दिया ईमानदारी का सबूत, इंजीनियर का बैग लौटाकर उसे बर्बाद होने से बचाया

छावनी निवासी जय तुसिया ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे वह बस स्टैंड के बाहर से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक पिकअप पर पड़ी। इस गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर पाडे भरे थे। तभी दूसरी गाड़ी भी आकर रुकी इसमें भी ऐसे ही पाडे भरे हुए थे। उन्होंने जब पूछताछ की तो गाड़ी में सवार एक आदमी ने टोंक और दूसरे ने जयपुर जाने की बात कही। शक होने पर उनके साथियों ने गाड़ी का गेट खोलकर देखा तो एक पिकअप में 15 और दूसरी में 6 पाडे ठूंस-ठूंस कर भरे थे।

Read More: चम्बल नदी के सुल्तान ने नहीं किया इंसानी दखल बर्दाश्त, मगरमच्छ ने कर डाला मछुआरे का शिकार

गाड़ी में मीट विक्रेता का कार्ड मिला जिससे बात करने पर पता चला कि पशु तस्कर इन पाडों को टोंक के एक अवैध स्लाटर हाउस में ले जा रहे थे। पोल खुलती देख पशु तस्करों ने गाडिय़ां भगाने की कोशिश की, लेकिन एक गाड़ी में पंचर होने के कारण युवकों ने उन्हें धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। गुमानपुरा पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेने के साथ ही दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं गाडिय़ों से बरामद हुए पशुओं को कायन हाउस भिजवाया दिया है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More: एक माह ने बिगाड़ दिया पूरे साल की मौतों का आंकड़ा हैंगिंग ब्रिज शुरू होने से गत वर्ष से इस साल कम हुई 6 मौत

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग