कई हिस्सों में काटा : परिजन व बस्तीवासी उसे तलाश करते हुए नदी तक पहुंचे तो उन्हें उथले पानी में फटी हुई ट्यूब दिखी। इस पर उन्होंने रमेश की तलाश शुरू की तो उसका शव मिल गया। उसकी पहचान कपड़ों से हुई। मृतक के पांव, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों को मगरमच्छ ने खा रखा था। रावतभाटा समेत कोटा में नदी व नालों में मगरमच्छों का आंतक बढ़ता जा रहा है। इनसे लोगों की सुरक्षा तो दूर चेतावनी तक के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं हुए।