मुश्किल में छात्र, कैसे करें पढ़ाई
बदले पाठ्यक्रम पर शिक्षक बीकॉम छात्रों को किताबों का नाम नहीं बता सके। एमकॉम के छात्रों सुझााई 9 में से 4 किताबों में जीएसटी का जिक्र था। कॉमर्स कॉलेज के छात्र राकेश शर्मा बताते हैं कि चारों किताबों में 20 फीसदी पाठ्यक्रम भी नहीं मिला।
इधर, कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कपिल देव शर्मा बताते हैं कि काफी कोशिश के बाद भी शिक्षक पूरे सिलेबस का कंटेंट नहीं जुटा पाए। खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएन गर्ग कहते हैं कि पढ़ाई ही नहीं हुई तो छात्रों के पास होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।