6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Breaking News:पुलिस से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,कोटा के रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पीया कीटनाशक

अंता बारां पुलिस की कार्यवाही से परेशान होकर एक युवक ने कोटा में आत्महत्या कर ली। युवक का शव मंदिर परिसर में मिला।

Google source verification

कोटा . अंता बारां पुलिस की कार्यवाही से परेशान होकर एक युवक ने कोटा में आत्महत्या कर ली। युवक का शव मंदिर परिसर में मिला। जहां उसने विषाक्त खा लिया। अंता निवासी युवक वीरेंदर कोटा में रह रहा था। जिसने रंगबाडी स्थित मंदिर परिसर में विषाक्त खाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अंता पुलिस के एएसआई भंवर सिंह और गांव के कुछ लोगों पर झूठा मुकदमा बनाने का आरोप है। वीरेंदर ने इन सब के नाम सुसाइड नोट में लिखे है और इन सबके के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है। मृतक का हाल ही में तृतीय श्रेणी शिक्षक में चयन भी हुआ है।


सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि मेरी बहन कविता मुझे माफ करना मैं तेरी शादी में नहीं आ सका मैंने काजल दिनेश के साथ कोई मारपीट नहीं की। इन्होंने भंवर सिंह एएसआई के साथ मिलकर मुझे झूंठा फसाया है। इन सब को सजा जरूर मिलनी चाहिए। अब मुझसे और सहन नहीं होता। पहले तो जॉब नहीं मिली और जब मिली तो मुझ पर झूंठा केस लगा कर फंसा दिया।