
सर्पदंश से युवक की मौत
रामगंजबालाजी.सदर थाना क्षेत्र के भंवरदा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई।मृतक के पिता ने सदर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र देवेंद्र सिंह (13) सुबह 5 बजे खेत से आ रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। उसके बाद परिजन उपचार के लिए बिजोलिया लेकर गए।जहां पर आराम नहीं आने के बाद बालक को वापस बूंदी जिला अस्पताल लेकर आए।जहां पर सुबह 11 बजे करीब ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर युवक का पोस्टमार्टम करवा कर उसका दाह संस्कार कर दिया। वहीं सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am
