
social pride: राहगीर ने दिखाई जांबाजी, चम्बल नदी में गिरे बाइक सवार को कूद कर निकाला
अपनी जान खतरे में डालकर दूसरे की जिंदगी बचाने वाले जांबाज कहलाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को कोटा में नजर आया। नयापुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को चम्बल की छोटी पुलिया से गुजर रहा एक बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से नदी में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया।
नगर निगम के गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से दोपहर साढ़े चार बजे करीब सूचना मिली थी कि चम्बल की छोटी पुलिया से नदी मेें एक बाइक सवार गिर गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही एक राहगीर ने बाइक सवार को बचा लिया।
गोताखोर शृंगी ने बताया कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र के दीगोद हाल रंगबाड़ी निवासी धरमपाल बाइक से जा रहा था। पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से चम्बल नदी में गिर पड़ा। उसी दौरान पुलिया से गुजर रहे अनुज पंडित ने उसे गिरते देखा तो नदी में छलांग लगाकर बचा लिया। बाद में रस्सी की सहायता से बाइक को पानी से निकाला गया।
Published on:
29 Jul 2022 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
