27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत निगम ने चलाया ‘उधारी का डंडा’, एक ही महीने में काटे 486 कनेक्शन

विभिन्न श्रेणियों के कनेक्शनों में अभी भी 6 करोड़ रुपए बकाया, काटे हुए कनेक्शन अवैध मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 22 Jan 2019, 11:08 AM IST

Functioning of Electricity Department due to problems for consumers

Functioning of Electricity Department due to problems for consumers

कुचामनसिटी. शहर सहित ग्रामीण अंचल में इन दिनों विद्युत निगम अपनी उधारी वसूलने के लिए कनेक्शन काटने का डंडा चल रहा है। निगम के अधिकारियों की ओर से रोजाना 10 से 15 कनेक्शन लम्बे समय से उधारी के चलते काटे जा रहे हैं। कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ता भी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की ओर से बकाया रुपए जमा करने के बाद ही दुबारा कनेक्शन किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भी इरादा साफ जाहिर करते हुए कहा कि अब इस अभियान में सख्ती की जाएगी तथा शेष रहे बकायादारों के शीघ्र ही कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम के सहायक अभियन्ता अरविन्द गुर्जर ने बताया कि काटे गए कनेक्शनों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां भी कटे हुए कनेक्शन अवैध पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महिने तक बकाया भुगतान जमा कराने पर पैनेल्टी में छूट की जा रही है। इसके बाद सभी बकायादारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

एक माह में काट दिए 486 कनेक्शन
निगम के अधिकारियों ने शहर में 13 लाख रुपए के 486 बकायादारों के कनेक्शन काट दिए हैं। हालांकि कनेक्शन कटने के बाद इस महीने में करीब 36 लाख रुपए की उधारी आई है। विभाग के सहायक अभियन्ता अरविन्द गुर्जर ने बताया कि 396 घरेलू करेक्शन के 13 लाख 42 हजार व 90 व्यावसायिक कनेक्शन के 19 लाख 76 हजार रुपए के कनेक्शन काट दिए है। इनमें से कुछ बकायादारों ने बकाया राशि जमा कराने पर दुबारा कनेक्शन कर दिए गए।

अभी भी छह करोड़ रुपए बकाया
विद्युत निगम के अभी भी छह करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। इसमें से करीब दो करोड़ रुपए सरकारी कार्यालयों में उधार है। निगम के सहायक अभियन्ता गुर्जर ने बताया कि कार्यालय के अधीन 18 हजार 151 घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन है, जिनमें 3 करोड़ 54 लाख रुपए बकाया है। जलदाय विभाग में 60 लाख रुपए व नगरपालिका में 1 करोड़ 54 लाख रुपए बकाया है। वही अन्य श्रेणियों के कनेक्शनों में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की उधारी है। निगम ने नगरपालिका एवं जलदाय विभाग को नोटिस देकर शीघ्र रुपए जमा कराने को कहा है। सहायक अभियन्ता गुर्जर ने बताया कि नगरपालिका व जलदाय विभाग ने भी समय पर बकाया जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान जारी रहेगा
13 लाख 18 हजार रुपए के 486 बकायादारों के कनेक्शन काटे हैं। कुछ बकायादारों ने रुपए जमा कराने पर कनेक्शन भी वापिस कर दिए है। अभियान जारी रहेगा। नगरपालिका व जलदाय विभाग को भी नोटिस दिया जाएगा।
- अरविन्द गुर्जर, सहायक अभियंता, विद्युत निगम, कुचामनसिटी

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग