26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्तदान शिविर: घाटवा के वीर सैनिकों का अतुलनीय योगदान रहेगा याद

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों का किया सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 24 Jan 2019, 2:51 PM IST

You will be stunned to see this unique way of paying tribute to the martyred soldiers.

You will be stunned to see this unique way of paying tribute to the martyred soldiers.

कुचामनसिटी. घाटवा ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में और स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, भारत माता व आजाद हिंद फौज में सैनिक रहे घाटवा गांव के नाथूराम गुर्जर व गुलाबसिंह, खोरण्डी के सवाईसिंह शेखावत के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर ग्रामीणों ने याद कर नमन किया। शिविर का शुभारम्भ स्वतन्त्रता सैनानी नाथूराम गुर्जर के पुत्र उदयराज कटारिया, गुलाबसिंह के पुत्र डुंगरसिंह व सवाईसिंह शेखावत के पुत्र श्रवणसिंह शेखावत, सुरेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित शिविर में राष्ट्र चेतना युवा संगठन के सुरेश कटारिया के नेतृत्व में युवाओं ने सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिजोट, लाम्बा, खोरण्डी, लालास, दांता सहित आसपास के गांवों ने लोगों ने भाग लेकर उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर, एसके हॉस्पिटल सीकर, बराला हॉस्पिटल चौमंू की टीमों ने अपने डॉक्टर्स की टीम के साथ रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए जांच की। शिविर में 185 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में बाबू खान तेली, गोपाल कुमावत, पूर्ण कुमावत, पोखरराम थोरी, बजरंग थोरी, प्रहलाद बरवड़, शिवभगवान पारीक, हेमन्त देवत, दिनेश चोमाल, अनिल चोमाल सहित गांव के युवाओं व दातां से शमशेरअली की टीम ने व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग किया। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. हरिराम, कम्पाउडर चंद्राराम, रतनलाल ने भी सेवाएं दी।

सैनानियों के परिजनों का किया सम्मान
आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों की ओर से स्वतन्त्रता सैनानियों को याद किया गया। इस मौके पर सैनानियों के पुत्र उदयराम कटारिया, डूंगरसिंह शेखावत, पूर्व सरपंच खोरण्डी श्रवण सिंह शेखावत का सम्मान किया गया। परिजनों का सम्मान करते हुए समाजसेवी सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नेताजी बोस का नारा ‘तुम मुझे खून दो, में तुम्हे आजादी दूंगा’ ने ही घाटवा गांव के सैनिकों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। और देश को आजाद कराने में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान देने वाले घाटवा गांव के वीरों को याद करना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को भी सुभाषचन्द्र बोस की तस्वीर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग