15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालनागृह में गूंजी नवजात कन्या की किलकारी… मामला जान हो जाएंगे हैरान

जिला चिकित्सालय के शिशु पालना घर में शुक्रवार सुबह एक नन्ही बच्ची की किलकारी गूंजी। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर पालने में एक नवजात बच्ची को कोई छोड़ गया। सूचना मिलने पर डॉक्टरों ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6224421082908177648_x.jpg

कुचामनसिटी पत्रिका. जिला चिकित्सालय के शिशु पालना घर में शुक्रवार सुबह एक नन्ही बच्ची की किलकारी गूंजी। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर पालने में एक नवजात बच्ची को कोई छोड़ गया। सूचना मिलने पर डॉक्टरों ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। वह स्वस्थ है। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर हनुमान सिंह ने बताया कि बच्ची का वजन 2 किलो 40 ग्राम है। उसकी रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल टीम व महिला पुलिस कांस्टेबल की मौजूदगी में बालकल्याण समिति को भेजी है।

यह भी पढ़ें : गुरु ग्रह उदित, जानिए कब तक है शुभ कार्य-विवाह का मुहूर्त


पालनाघर में अब तक आए शिशु

18 मार्च 2016- बालक

24 जनवरी 2017- बालक

10 अक्टूबर 2017 - बालिका

27 नवम्बर 2017 - बालिका

28 जनवरी 2018 - बालक

03 नवम्बर 2018- बालिका

14 नवम्बर 2018 - बालक

16 जनवरी 2019- बालक

28 सितम्बर 2019 - बालक

24 अक्टूबर 2020 - बालक

27 नवम्बर 2021 - बालक

28 अप्रेल 2023 - बालिका

अब तक राजकीय चिकित्सालय के शिशु पालना घर में 11 नवजात मिले है। यहं 12वां शिशु है। 7 बालक 5 बालिकाएं अब तक मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें : शेखावत तुमने तो संजीवनी लूट ली और हमें रावण कहते हो : अशोक गहलोत

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग