30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिफेंस के छात्रों ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा, ली शपथ

कुचामनसिटी. शहर के स्टेशन रोड पर स्थित गुरुकुल डिफेंस एकेडमी परिसर में मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के ‘स्वर्णिम भारत’ महाअभियान के तहत युवाओं ने स्वच्छता में भागीदारी निभाने की शपथ ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 25 Feb 2020, 2:34 PM IST

कुचामन के गुरुकुल डिफेंस में स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ लेते विद्यार्थी।

कुचामन के गुरुकुल डिफेंस में स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ लेते विद्यार्थी।

शहर के स्टेशन रोड पर स्थित गुरुकुल डिफेंस एकेडमी परिसर में मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के ‘स्वर्णिम भारत’ महाअभियान के तहत युवाओं ने स्वच्छता में भागीदारी निभाने की शपथ ली। डिफेंस एकेडमी के निदेशक जीवणराम जाखड़ ने डिफेंस के युवाओं को देश को स्वच्छ रखने के लिए अपना योगदाना सुनिश्चित करने की बात कहते हुए नियमित 15 मिनट श्रमदान कर अपने आस-पास सफाई करने व पॉलीथिन का बहिष्कार करने की बात कही। एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपने घर व आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपना योगदान देने व परिजनों को भी स्वच्छता के लिए संकल्प लिया। युवाओं ने राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम रखने के साथ ही स्वर्णिम भारत के लिए संविधान की पालना करने, देश की विरासत का सम्मान करने व अपने गांव शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सफाई कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर संस्था के सचिव पूरणराम जाखड़, नंदाराम कीलका, रामनिवास जाखड़, नेमाराम, सुभाष भामू सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग