26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुचामन में भी जल्द लगेंगे ऋण माफी शिविर, किसानों को मिलेगी राहत

सहकारिता विभाग की ग्राम सेवा सहकारी समितियों का मामला, ऋणियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 9 Feb 2019, 3:52 PM IST

loan

loan

कुचामनसिटी. सहकारिता विभाग की ओर से कुचामन क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में जल्द ही ऋण माफी शिविर लगाए जाएंगे। हालांकि अभी कुचामन ब्लॉक का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इससे किसानों को काफी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार नागौर सेंट्रल कॉपेरटिव बैंक की ओर से कुचामन ब्लॉक की २३ ग्राम सेवा सहकारी समितियों का डाटा अपलोड करने के लिए कहा है। इसके बाद ऋणियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। इधर, सरकार के आदेश के बाद 7 फरवरी से कई जगहों पर ऋण माफी शिविर शुरू हो गए हैं। अभी ऋण माफी के डाटा को अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही कुचामन ब्लॉक की ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कार्यक्रम भी जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में शिविर कहां आयोजित होंगे, इसकी जानकारी भी जल्द ही पता लग जाएगी। सहकारिता विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार हर ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर शिविर का आयोजन हो सकता है। पिछली सरकार की ऋण माफी के समय भी ऋणियों की ऑनलाइन जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद डाटा अपलोड किया गया था तथा उसके बाद ऋण की राशि का आंकलन किया गया था। हालांकि पिछली बार सिर्फ ५० हजार रुपए तक के कर्ज माफ किए गए थे। इस बार इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। वर्तमान कर्जमाफी में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ हो सकता है। हालांकि किसानों को ऋण माफी शिविरों में प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही ऋण माफ होना माना जाएगा। कुचामन ब्लॉक की सहकारी समितियों में हजारों ऋणी किसान है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर राहत मिल सकेगी।

इनका कहना है
नागौर से ही प्रोग्राम जारी होता है। अभी हमारे पास कुचामन ब्लॉक में ऋण माफी शिविर आयोजित करने के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है, जो कार्य किया जा रहा है।
- विमल महर्षि, प्रबंधक, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, कुचामनसिटी

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग