26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाता सूचियों में त्रुटिसुधार व नाम जोडऩे का काम डीओआईटी को, चुनाव से पहले पूरा करना होगा कार्य

विभाग के कार्यालय में लगे आवेदनों के ढेर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 3 Feb 2019, 6:03 PM IST

news

kuchaman

कुचामनसिटी. लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत एक जनवरी 2019 को या उससे पहले 18 साल के होने वाले मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा रहे हैं। उपखंड प्रशासन ने मतदाता सूचियों में त्रुटिसुधार व नाम जोडऩे का कार्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपा गया है। इसके तहत सूचना सहायक अपने कार्यालय में बैठकर मतदाता सूचियों में रही त्रुटी में संशोधन करवा रहे हैं। डीओआईटी कार्यालय में प्रशासन की ओर से भेजे गए आवेदनों के ढेर लगे हैं। स्थिति यह है कि कर्मचारियों को सुबह से शाम तक बिल्कुल भी फुर्सत नहीं मिल रही है। इससे पहले 12 व 19 जनवरी को मतदाता सूचियों से संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक कर पठन करने व सत्यापन करने का कार्य किया गया। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे व आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 13 व 20 जनवरी को निर्धारित की गई थी। वहीं दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 26 दिसम्बर तक थी। इस दौरान बीएलओ ने अपने केन्द्र पर इच्छुक मतदाताओं से आवेदन लिए तथा त्रुटीसुधार भी किए गए।

ऑनलाइन व ऑफलाइन का विकल्प
मतदाता सूचियों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन देने का विकल्प दिया गया। ऑफलाइन सभी प्रकार के फार्म निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध है या फॉर्म को वेबसाइट से भी अपलोड किया जा सकता था। संबंधित फार्म भरकर एवं फोटो, पता और आयु के प्रमाण के साथ आवेदन प्रस्तुत करने का विकल्प था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता था।

इनका कहना है
मतदाता सूची में पुनरीक्षण कार्य के तहत बड़ी संख्या में प्रशासन से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मतदाता की ओर से चाहे गए संशोधन का ऑनलाइन त्रुटीसुधार किया जा रहा है।
- विनोद जांगिड़, सूचना सहायक, सूचना प्रौद्योगिकी कार्यालय, कुचामनसिटी

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग