15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओएसडी की तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मां- बेटा घायल

शहर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार दोपहर विशेषाधिकार (ओएसडी) की कार के चपेट में आने से महिला व एक बालक घायल हो गए। बाइक सवार तिलोकाराम मेघवाल ने बताया कि वह अपनी ताई रुकमा देवी (38) व सुनील (14) को लेकर मेघवाल समाज भवन में जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
accident

Demo Pic


कुचामनसिटी. शहर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार दोपहर विशेषाधिकार (ओएसडी) की कार के चपेट में आने से महिला व एक बालक घायल हो गए। बाइक सवार तिलोकाराम मेघवाल ने बताया कि वह अपनी ताई रुकमा देवी (38) व सुनील (14) को लेकर मेघवाल समाज भवन में जा रहे थे।

इसी समय से सामने से आ रही तेज स्पीड में डीडवाना-कुचामन विशेषाधिकारी सीताराम जाट की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। रुकमा देवी व सुनील घायल हो गए, जिन्हें विशेषाधिकारी ने अपनी गाड़ी से ही तत्काल जिला चिकित्सालय कुचामन भिजवाया। जहां इनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें : इस महीने में दो वक्त की रोटी के लिए मचेगा हाहाकार, दुकानों से गायब हो जाएगा गेहूं, जानिए क्यों

हेड कांस्टेबल सुंदरलाल डोगीवाल ने पहुंचकर जानकारी ली। हॉस्पिटल में घायलों के बयान लिए। घटना में विशेषाधिकारी की कार भी क्षतिग्रस्त हुई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि घायलों के मामूली चोटें आई। जिनको हॉस्टिपल से इलाज करवाकर डिस्चार्ज करवा दिया गया।

यह भी पढ़ें : सरपंचों का थाने में पांच घंटे बवाल, आखिर झुक गए एसपी.... देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग