
कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की जांच करते डॉ. राजकुमारसिंह।
कुचामन शहर में अब तक राहत की खबर है। दिल्ली के मरकच से यहां कोई नहीं पहुुंचा है। चिकित्सा विभाग ने विदेश से आए हुए 58 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें से 21 लोगों को 14 दिन से अधिक हो गए है वहीं 7 लोगों को 28 दिन से अधिक हो गए है। यह सभी स्वस्थ है। 20 जनें ऐसे हैं जिन्हें अभी 14 दिन नहीं हुए है लेकिन उनमें भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले है। कुचामन क्षेत्र में कुल 417 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कुचामन में अब तक कोई बाहरी व्यक्ति भी कोरोना से प्रभावित नहीं आया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. शकीलअहमद राव ने बताया कुचामन में अभी तक कोरोना से डरने की जरुरत नहीं है लेकिन सावधानी व सतर्कता बरततते हुए घरों में रहना आवश्यक है।
घर-घर सर्वे शुरु- चिकित्सा विभाग की ओर से मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने गुरुवार को 198 घरों में सर्वे कार्य करते हुए कुल 11 सौ 15 लोगों की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें 7 मरीज सामान्य खांसी, बुखार के सामने आए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई एवं आवश्यक दवा दी गई है।
254 की हुई स्वास्थ्य जांच- चिकित्सालय के आउटडोर में गुरुवार को 205 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 94 लोग खांसी बुखार के मिले है, जिनका उपचार शुरु कर दिया गया है। इनमें से 15 मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया है।
205 बाहरीलोगों को रोका गया है क्वारेंटाइन हाउस में- एसडीएम बाबूलाल जाट ने बताया कि कुचामन में फंसे हुए दूसरे राज्यों के लोगों व दूसरे राज्यों से कुचामन आए हुए कुल 205 लोगों को क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में बनाए गए क्वारेंटाइन हाउस में रोका गया है, जहां पर उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था की गई है। कुचामन के भोमराजका स्कूल में 22 व जवाहर स्कूल में 7 जनों को ठहराया गया है।
बाजार पूरी तरह बंद- शहर में सुबह 3 घंटे की छूट के अलावा बाजार पूरी तरह बंद है और आम जन भी घरों में रहकर ही कार्य कर रहे है। छूट में लोग सोशन डिस्टेंसिंग बना रहे है। जिसके चलते अब तक जहां पूरे प्रदेश में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला बढ रहा है वहीं कुचामन में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
Published on:
3 Apr 2020, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.