26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नुकसान का आदेश तुरंत लागू, फायदे के लिए करना पड़ रहा इंतजार

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 12 Jan 2019, 4:39 PM IST

कुचामनसिटी. कर्मचारियों के नुकसान के आदेश की बात हो तो आदेश तुरंत लागू अन्यथा फायदे वाले आदेश के लिए कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ रहा है। जी हां यह बात राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम पर सटीक बैठ रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने 17 सितम्बर से ६ अक्टूबर तक हड़ताल की थी। इससे करीब 20 दिन का वेतन कर्मचारियों का काटा गया। हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। राज्य सरकार ने नो वर्क, नो पे के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद कर्मचारियों क तनख्वाह कट गई। इसी तरह आचार संहिता से पहले चार प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था, जिसका भी एरियर अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। वहीं नुकसान की बात हो तो वह आदेश तुरंत अमल में आ जाता है। कटौती के आदेश तुरंत लागू हो जाते हैं। जूनियर को मार्ग पर चलाने तथा सीनियर को बुकिंग पर लगाने के आदेश पहले से प्रभावी है। इसके अलावा गनीमत यह है कि कर्मचारियों की सैलरी समय पर आ रही है। पहले कर्मचारियों को सैलरी का इंतजार तक करना पड़ गया था। नुकसान के आदेश पहले लागू होने के बारे में कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों का जिसमें नुकसान होता है, वह आदेश तुरंत प्रभावी हो जाता है। साथ ही जिसमें कर्मचारियों का नुकसान होता है, उसके आदेश होने में काफी समय लगता है। रोडवेज के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह मामला मुख्यालय स्तर का है। यह निचले स्तर का मामला नहीं है।

तीन फरवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
- पल्स पोलियो अभियान
कुचामनसिटी. जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। प्लस पोलियो अभियान तथा टीकाकरण अभियान की कार्ययोजना को लेकर शहर के बीसीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में दोनों अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चिकित्सा प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोतीराज चौधरी सहित अन्य चिकित्सा प्रभारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग