26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यवस्थाएं देखी, दिए सुधारने के निर्देश

कार्यवाहक एसडीएम ने किया शहर के चिकित्सालय का निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 8 Jan 2019, 4:28 PM IST

Nagaur patrika

provision-will-be-taken-in-millions-of-crores-then-the-medical-department-itself-will-break

कुचामनसिटी. प्रशिक्षु आईएएस व कार्यवाहक एसडीएम अवधेश मीना ने सोमवार शाम को शहर के चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखी और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ तहसीलदार महावीर प्रसाद शर्मा भी उपस्थित रहे। मीना ने इमरजेंसी वार्ड, आउटडोर सहित चिकित्सालय के अन्य वार्डों की स्थिति देखी और मरीजों से बातचीत की। इसके बाद दवा वितरण केन्द्र पर जाकर दवाओं के संबंध में जानकारी ली। दवाइयों की एक्पायरी डेट को भी जांचा। इसके बाद नेत्र चिकित्सालय में भी चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. शकील अहमद भी उपस्थित थे।

बताई श्वानों की समस्या
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने एसडीएम को श्वानों की समस्या से अवगत कराया। साथ ही कहा कि सोमवार को डॉ. प्रदीप चौहान को श्वान ने काट लिया। इससे पहले भी अस्पताल परिसर में चार जनों को काटा जा चुका है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की तथा समस्या का निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र खीचड़, डॉ. बलवीर ढाका, डॉ. लुकमान खान भी उपस्थित रहे।

इधर, कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत
कुचामनसिटी. कोहरे के असर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हालांकि कोहरे के कारण गेहूं आदि फसलों को लाभ पहुंच रहा है। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बल्कि यात्रियों को भी यात्रा में अधिक समय लग रहा है। ये स्थिति मौसम में आए परिवर्तन से हो रही है। सोमवार को मौसम साफ नहीं रहा। बादल छितराए रहे, जिससे दिन में भी सर्दी का असर रहा। वहीं तडक़े में वाहन चालकों को कोहरे के कारण खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यात्रियों को सफर में भी अधिक समय खर्च करना पड़ रहा है। मौसम का असर इस तरह का अभी कुछ दिन और रह सकता है। सोमवार को तडक़े के समय वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाद में दिन में बादल छाए रहे। इससे धूप में तल्खी कम नजर आई।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग