15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई कार बुक कराने जा रहे हैं तो पहले पढ़ ले ये खबर, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसी घटना

कार बुक करने के नाम पर मकराना में कार शोरूम के कर्मचारी की ओर से 3 लाख 64 हजार रुपए की ठगी करने का एक परिवाद पुलिस थाना में दर्ज करवाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6201635491128917933_y.jpg

मकराना. कार बुक करने के नाम पर मकराना में कार शोरूम के कर्मचारी की ओर से 3 लाख 64 हजार रुपए की ठगी करने का एक परिवाद पुलिस थाना में दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार शहर के गुन्दाबाडा जामा मस्जिद रोड निवासी फरहान अहमद चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि गत 2 जनवरी को वह कार लेने शहर के मंगलाना रोड़ स्थित एक शोरूम में गया। वहां श्रवण किरडोलिया पुत्र धन्नाराम किरडोलिया कार के सौदे के लिए बैठा मिला।

उसने परिवादी से कार बुक कराने के एवज में एडवांस टोकन मनी मांगी। इस पर उसने 11 हजार रुपए देकर कार बुक करवा ली। आरोपी श्रवण ने उसको 11 हजार रुपए की रसीद व कार का कोटेशन बनाकर दो तीन माह में कार देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायकों से वन टू वन में सामने आया फीडबैक, चुनाव जीतने के लिए ये भी जरूरी

इसके बाद आरोपी ने उससे बिलिंग, कार के डेकोरेशन आदि के नाम पर अलग अलग किश्तों में कुल 3 लाख 64 हजार रुपए ले लिए। कार की डिलीवरी का समय होने पर उससे कार का तकाजा किया तो वह पिछले करीब 20 दिन से एक दो दिन में गाड़ी देने का वादा करता रहा। उसे कभी कार का डेकोरेशन करने, कभी कागजात आदि बनने की बात कहते हुए झांसे देता रहा। उसे ठगी का एहसास होने पर आरोपी के खिलाफ मकराना पुलिस थाना मकराना में परिवाद दर्ज करवाया।

थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि पुलिस लेनदेन के मामले की जांच कर रही है। धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला है जिसपर बारीकी से जांच कर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: मां-बाप ने बेटी को पानी के कुंड में डूबोकर मार डाला

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग