26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू, मिल रहे शिविरों में कर्जमाफी प्रमाण पत्र

23 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सैंकड़ों किसानों को मिली राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 19 Feb 2019, 7:07 PM IST

loan

loan

कुचामनसिटी. राज्य सरकार की ओर से किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ऋण राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए किसान अपना ऑनलाइन भौतिक सत्यापन ई मित्र केन्द्रों पर करवा रहे हैं। ई मित्र केन्द्र पर भौतिक सत्यापन करवाने वाले किसानों को ही ऋणमाफी का लाभ मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार अब तक चितावा, चावंडिया, रसाल, पांचवा, कुकनवाली में ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें सैकड़ों किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं जिन ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ऋण माफी शिविर अभी तक नहीं लगाए हैं, उन समितियों में भी जल्द ही शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को भी जीजोट व खोरण्डी में शिविर आयोजित किए गए। भौतिक सत्यापन के लिए किसान को आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ रही है। आधार कार्ड से किसानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही ऋणी किसानों को तीन चार पेजों की प्रतिलिपि दी जा रही है, जिसमें ऋण माफी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कॉपरेटिव बैंक के सूत्रों के अनुसार कुचामन ब्लॉक में 28 फरवरी तक ऋण माफी शिविर लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि अब तक 5600 किसानों की जानकारी अपलोड की जा चुकी है। कुचामन ब्लॉक की २३ ग्राम सेवा सहकारी समितियों में करीब 7000 हजार के करीब किसान है, जिनका कर्ज माफ किया जाना है।

दो लाख तक कर्ज होगा माफ
जानकारी के अनुसार इस बार किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। जबकि पिछली बार के समय सिर्फ ५० हजार तक का कर्ज माफ किया गया था। शिविरों के बाद से सैंकड़ों सदस्यों को ऋण माफी की सौगात मिल चुकी है। वहीं जहां पर शिविरों का आयोजन नहीं हुआ है, वहां भी जल्द ही शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इनका कहना है
ब्लॉक में ऋण माफी शिविरों का का लगना शुरू हो गया है। अब तक करीब आधा दर्जन जगहों पर शिविर लगाए जा चुके हैं। जल्द ही अन्य जगहों पर भी शिविर लगाए जाएंगे।
- विमल महर्षि, प्रबंधक, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, कुचामनसिटी

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग