30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदर्श महाविद्यालय में  ‘स्वर्णिम भारत’ के तहत शपथ ग्रहण समारोह

कुचामनसिटी. Swarnim Bharat शहर के स्टेशन रोड पर स्थित आदर्श महाविद्यालय परिसर में बुधवार को राजस्थान पत्रिका के महाअभियान ‘स्वर्णिम भारत’ के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 19 Feb 2020, 6:39 PM IST

kuchaman. आदर्श महाविद्यालय में  ‘स्वर्णिम भारत’ के तहत शपथ ग्रहण समारोह

kuchaman. आदर्श महाविद्यालय में  ‘स्वर्णिम भारत’ के तहत शपथ ग्रहण समारोह

Swarnim Bharat शहर के स्टेशन रोड पर स्थित आदर्श महाविद्यालय परिसर में बुधवार को राजस्थान पत्रिका के महाअभियान ‘स्वर्णिम भारत’ के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक राजाराम प्रजापत ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि संविधान के नियमों की पालना करने के साथ ही देशहित को सर्वोपरी मानने की बात कही। संस्था के निदेशक योगेश जाखड़ ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने पर जोर देते हुए पॉलीथिन का सामूहिक स्तर पर बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम रखने को कहा। जाखड़ ने सभी विद्यार्थियों व संस्था के शिक्षकों को स्वर्णिम भारत के लिए संविधान की पालना करने, देश की विरासत का सम्मान करने व अपने गांव शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट सफाई कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य डॉ. अनुपम शर्मा, व्याख्याता कमलेश जाखड़, रामकृष्ण शर्मा, अजय यादव, सरोज पारीक, निशिकांत छीपा सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग