
कुचामन के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ लेते विद्यार्थी।
डीडवाना रोड पर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में राजस्थान पत्रिका के ‘स्वर्णिम भारत’ महाअभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक सारिकासिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छ रहने के साथ स्वच्छता के प्रति अपना योगदान देने की बात कही। शिक्षिका नर्बदा शर्मा व किरण प्रधान ने विद्यार्थियों ने अपने घर व आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपना योगदान देने व परिजनों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम रखने के साथ ही स्वर्णिम भारत के लिए संविधान की पालना करने, देश की विरासत का सम्मान करने व अपने गांव शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सफाई कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर संस्था के समयपालसिंह, मधु शर्मा, कृष्णसिंह राठौड़, रईस खान, हरदीपसिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
कुचामन के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ लेते विद्यार्थी।
Updated on:
24 Feb 2020, 6:44 PM IST
Published on:
24 Feb 2020, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.