14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर की ग्राम पंचायतों में आज तक नहीं पहुंची रोडवेज

आजादी के 75 साल बाद भी कुचेरा क्षेत्र के करीब दो दर्जन ग्राम पंचायत मुख्यालयों में अब तक राजस्थान परिवहन निगम की रोडवेज बसें नहीं पहुंच पाई है। इससे इन ग्राम पंचायत मुख्यालयों के बाशिदों तथा सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को पंचायत समिति कार्यालय व खरीदारी आदि करने के लिए आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
photo_6190702342639301714_y.jpg

कुचेरा. आजादी के 75 साल बाद भी कुचेरा क्षेत्र के करीब दो दर्जन ग्राम पंचायत मुख्यालयों में अब तक राजस्थान परिवहन निगम की रोडवेज बसें नहीं पहुंच पाई है। इससे इन ग्राम पंचायत मुख्यालयों के बाशिदों तथा सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को पंचायत समिति कार्यालय व खरीदारी आदि करने के लिए आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सवा दर्जन गांवों में तो निजी बस भी नहीं पहुंचती है। कुछ महीने चलाकर बंद कर दी ग्रामीण सेवा : ग्रामीणों की लम्बी मांग पर पूर्व में कुछ ग्राम पंचायतों में रोडवेज की ग्रामीण सेवा की बसें संचालित की गई थी। लेकिन उन्हें भी बन्द कर दिया गया।

रोडवेज बस सेवा की पहुंच से दूर क्षेत्र की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के चार दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को निजी बसों के एकाधिकार के चलते मनमाना किराया देना पड़ता है। यही नहीं दो तीन किमी तक आने जाने वाले ग्रामीण यात्रियों को तो 5 से 10 रुपए प्रति किलोमीटर तक किराया देना पड़ता है।


जिला मुख्यालय से मुश्किल पंचायत समिति का सफर
क्षेत्र की इन ग्राम पंचायत मुख्यालयों से डेगाना, जायल, मूंडवा, मेड़ता पंचायत समिति मुख्यालयों व जिला मुख्यालय तक सीधी रोडवेज सेवा नहीं है। यही नहीं क्षेत्र की बुटाटी, राजोद, चौलियास ग्राम पंचायतों की पंचायत समिति मुख्यालय डेगाना से दूरी जिला मुख्यालय की दूरी से भी अधिक है। पंचायत समिति मुख्यालय तक रोडवेज व सीधी बस सेवा नहीं होने से भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें : विधायक दिव्या मदेरणा परीक्षा में फेल, पीएचडी के लिए दिया था एंट्रेस टेस्ट

ये ग्राम पंचायतें हैं रोडवेज सेवा से वंचित
क्षेत्र की मूंडवा पंचायत समिति की निम्बड़ी चान्दावता, पालड़ी जोधा, गोठड़ा, रूपाथल, अड़वड़, बोड़वा, नरादणा, लूणसरा, भावला, गेलोली, रूण रोडवेज बस सेवा से वंचित है। इसी प्रकार क्षेत्र की डेगाना पंचायत समिति के बच्छवारी, पूनास, राजोद, चौलियास, खैरवा ग्राम पंचायत मुख्यालय भी रोडवेज बसों की पहुंच से दूर है। इसी तरह मेड़ता पंचायत समिति क्षेत्र की ढावा, देशवाल, छापरी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी रोडवेज बसें नहीं पहुंच रही है।


यहां पैदल तय करनी पड़ रही दूरी
ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित गांवों में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की लम्बे समय से मांग चल रही है। रोडवेज के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रामसिंवरी पाण्डर, सरपंच, बच्छवारी

यह भी पढ़ें : 23 अप्रेल को दो बहनों के होने पीले हाथ, 29 को खुद की शादी, दूल्हे का यह खूबसूरत चेहरा और मासूम मुस्कान शादी के 13 दिन पहले चिथड़े चिथडे़ हो गया

ग्राम पंचायत मुख्यालय निम्बड़ी सहित ढाढ़रिया, मण्डा की ढाणी रोडवेज बस सेवा से वंचित है। कुचेरा, मूंडवा के लिए सीधी निजी बसें भी नहीं चलती। इससे क्षेत्र के ग्रामीण व सरकारी कार्मिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जोगीराम भाम्बू , समाजसेवी ढाढ़रिया कलां

क्षेत्र के निम्बड़ी चान्दावता, राजोद, चौलियास, गोठड़ा, अड़वड़, रुपाथल सहित कई ग्राम पंचायत मुख्यालय निजी बस सेवा से भी वंचित है। हालात ये है कि जिनके पास मोटरसाइकिल या अन्य निजी वाहन है वे लोग तो उनसे यात्रा कर लेते हैं। गरीब व मजदूर तबके के लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग