1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: कुशीनगर में 35 घरों में लगी आग, 3 की मौत, CM ने बचाव और राहत कार्य के दिए निर्देश

Kushinagar News: कुशीनगर से एक आगजनी की खबर सामने आई है। गांव में भीषण आग लगने से करीब 35 घर जल गए हैं। इस आग में 2 बच्चियों समेत एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
bike2_.jpg

कुशीनगर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग में लगभग 35 घर जल गए और 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये आग खाना बनाते समय लगी थी। ये मामला जटहां बाजार क्षेत्र के भैरोगंज बाजूपट्टी का है।

CM ने बचाव और राहत कार्य के दिए निर्देश
CM योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने आगजनी में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए कामना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

इस आगजनी में 2 बच्चियों और एक 60 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। जिला प्रशासन घटनास्थल पर सर्वे कर रहा है। DM ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि सर्वे के आधार अन्य सहायता भी दी जाएगी।


Story Loader

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग