10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 4 दिन बाद ही विवाहिता से मिलने आया प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा, मुंह पर कालिख पोती

कुशीनगर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के शादी के 4 दिन बाद ही उसकी ससुराल पहुंच गया। वायरल वीडियो 4 जून का बताया जा रहा है। कुशीनगर जिले के तुर्क पट्टी थाने की एक युवती की शादी बीते 4 जून को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।

2 min read
Google source verification

गांव वालों ने लड़के के मुंह पर कालिख पोती। PC - Twitter

कुशीनगर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के शादी के 4 दिन बाद ही उसकी ससुराल पहुंच गया। लड़का कुछ लड़कों के साथ गांव में मिलने रात में गया हुआ था। लेकिन यहां तो उसके साथ कांड हो गया। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया। साथ में आए लड़के भाग गए।

पूरा मामला कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ससुराल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवारों के लोगों पकड़ कर कुर्सी में बांध मुंह में कालीख पोतने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 जून का बताया जा रहा मामला

वायरल वीडियो 4 जून का बताया जा रहा है। कुशीनगर जिले के तुर्क पट्टी थाने की एक युवती की शादी बीते 4 जून को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।

शादी के बाद उसकी विदाई हो गई और वो अपने ससुराल आ गयी। उसके गांव के ही एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी उससे मिलने के लिए रविवार की रात को गांव के कुछ लड़कों के साथ विवाहिता के ससुराल पहुंच गया। भनक लगते ही परिवार के लोग उसे पकड़ कर कुर्सी में बांध दिया।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग मिलकर ससुराल में की लूट… खुद ही लिखवाई रिपोर्ट, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

कुर्सी से बांधा और कालिख पोती

प्रेमी युवक के साथ आए युवक मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। लेकिन, गांव वालों ने प्रेमी को धर लिया। इसके बाद प्रेमी को कुर्सी पर बैठाकर बांधा, फिर उसके बालों की चोटी की। चोटी बनाने के बाद उसके मुंह पर कालिख पोती गई। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है।

मामले की पूरी सूचना लड़की के मायके वालों को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि यह दो परिवारों के बीच का मामला है अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग