
फोटो सोर्स: पत्रिका, कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
कुशीनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि कार में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी सिद्धार्थनगर जिले से गोपालगंज स्थित थावे मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
कार की तेज स्पीड और हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी तरह लगाया जा सकता की श्रद्धालु कार में ही फंस गए। तीन की कार के अंदर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सबको बाहर निकाला। कुछ देर बाद एक और की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थनगर से छह लोग अर्टिगा कार से बिहार के गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान पटहेरवा थाने के बगही गांव के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में मनोज सिंह ,सुजीत जायसवाल, रामकरण गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं एयरबैग खुलने से ड्राइवर राजेश शर्मा और आगे बैठे प्रशांत कुमार की जान बच गई। हालांकि हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को पटहेरवा थाने की पुलिस ने सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया है। CO तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह मौके ने भी जांच पड़ताल की।
Updated on:
13 Jul 2025 03:51 pm
Published on:
13 Jul 2025 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
