21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar News: कुशीनगर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, सीएम Yogi ने जताया दुख

Kushinagar News: कुशीनगर बुधवार को बड़ा अग्निकांड हो गया। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर सीएम योगी ने मदद का ऐलान किया है।    

2 min read
Google source verification
kushinagar fire kills 5 people many injured

कुशीनगर में मकान में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

Kushinagar Fire : कुशीनगर में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में 5 नहीं 7 लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन मौत के आंकड़ों को छुपा रहा है।

झोपड़ी में लगी आग मकान तक पहुंची
मामला रामकोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है। यहां का शेर मोहम्मद पैर से दिव्यांग है। वह रोज की तरह बुधवार को भी ऑटो लेकर निकल गया। घर में उसकी पत्नी फातिमा और चार बच्चे रोकई, आयशा, अमीना, खतीजा, दादा शफीक व दादी पर्लरानी थीं। दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें पक्के मकान तक पहुंच गए, जहां सभी सो रहे थे। जब तक उनकी नींद खुलती तब तक सभी आग के चपेट में आ गए। ‌‌‌चीख-पुकार सुनकर आसापास के लोग मौक पर पहुंचे औ आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फातिमा और उसकी बेटियां रोकई आयशा, अमीना, खतीजा की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग झुलसे भी हैं।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद है।

IMAGE CREDIT: कुशीनगर में आग लगने के बारे में लागों से जानकारी लेती पुलिस।

प्रशासन छुपा रही मौत का आंकड़ा
ग्रामीणों का कहना है कि आग की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबक‌ि 3 लोग झुलसे हुए थे। जिन लोगों को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां भी 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, चार बेटियां व सास-ससुर शामिल हैं। हालांकि, जिलाधिकारी केवल मौके पर हुई 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहे हैं। जिला प्रशासन मौत के आंकड़ों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

डीएम ने की मदद की घोषणा
डीएम रमेश ने बताया कि आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग और झुलसे हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। पीड़ित परिवार को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मौके पर फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।