कुशीनगर. ट्रेन व स्कूली वैन में हुई टक्कर में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मौके पर पहुंचे सीएम योगी के सामने ही लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी की। इसके बाद सीएम योगी गाड़ी के बोनट पर हाथ में माइक लेकर चढ़ गये और कहा कि ये नौटंकी बंद करें। घटना बेहद दुखद है और सभी को मिल कर समाधान करना होगा।
यह भी पढ़े:-यहां दरोगा की पत्नी से रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एसएसपी से शिकायत के बाद
घटनास्थल पर जब सीएम योगी पहुंचे तो उन्हें देखते ही घटना से आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। शुरूआत में एक-दो लोगों ने ही नारे लगाये थे लेकिन बाद में इनकी संख्या बढऩे लगी। इसके बाद सीएम योगी ने भीड़ को नियंत्रित करने के गाड़ी के बोनट पर माइक लेकर चढ़ गये। सीएम योगी ने जनता से कहा कि मैं बोल रहा हूं। इस बात को नोट करे ले। यह नौटंकी बंद कर दें। घटनास्थल का निरीक्षण करने आया हूं। आप लोग यहां से हट जाये। सभी लोग मिल कर समस्या के समाधान की बात करेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके बाद ही लोगों की नारेबाजी बंद हुई। हादसे के बाद भी जिला प्रशासन की नाकामी के चलते घायल बच्चों व पीडि़त परिवार को तुरंत राहत नहीं मिल पायी थी जिसके चलते व्यवस्था को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी थी।
यह भी पढ़े:-उज्ज्वला के बाद इस योजना के सहारे बीजेपी 2019 के चुनाव में दिखायेगी दम
ट्रेन व स्कूली वैन दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चों की जा चुकी है जान
कुशीनगर में में मानवरहित रेलवे क्रासिंग पार करते समय स्कूली वैन व ट्रेन की टक्कर में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि इतने घायल बताये जा रहे हैं। हादस इतना दुखद है कि देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी है। सीएम योगी को जैसे ही घटना की जानकारी हुई है वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गये थे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद इलाज कार्यों का जायजा लिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के जाते ही प्रतापगढ़ में चढ़ा क्राइम ग्राफ, कैशियर को गोली मार कर डेढ़ लाख की लूट