
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कुशीनगर. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार की देर शाम को अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का पुतला फूंका। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दुदही ब्लॉक की भाजपा प्रमुख कुसमावती वर्मा के पक्ष में इलियास अंसारी द्वारा वोट मांगने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज थे।
यह भी पढ़ें:
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यदि सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी भाजपा प्रमुख का समर्थन नहीं किये होते तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता। सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंककर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसी के साथ पत्रिका की खबर पर सच की मुहर भी लगा दी है।
यह भी पढ़ें:
बता दें कि 13 जुलाई को दुदही ब्लॉक की भाजपा प्रमुख कुसमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होना था। परंतु कोरमपूर्ति के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। कहा जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा प्रमुख को जीत दिलाने में कुशीनगर सपा के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाथ लगे एक आडियो के आधर पर पत्रिका ने खबर भी प्रकाशित की थी।
पत्रिका की खबर पर सच का मुहर लगाते हुए रविवार की शाम नाराज सपा कार्यकर्ता ब्लॉक के पास तिराहे पर एकत्र हुए और सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक दिया।सुभाष यादव, मुनीब अंसारी, आजाद हुसैन, योगेंद्र यादव जैसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों को दरकिनार करते हुए भाजपा की कुसुमावती वर्मा ब्लाक प्रमुख दुदही का समर्थन किया। नतीजतन वह दोबारा ब्लॉक प्रमुख पद पर स्थापित होने में सफल रहीं। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया कि इलियास अंसारी को तत्काल पद से हटाया जाये।
BY- A.K. MALL
Updated on:
16 Jul 2018 03:06 pm
Published on:
15 Jul 2018 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
