मिली जानकारी के मुताबिक, कुबेरस्थान थाना के गांव विकास, कमलेश,जनार्दन तथा अमरेंद्र मंगलवार को गांव के एक पोखरे में नौकायन करने निकले थे। काफी देर तक पोखरे में घूमने के बाद वे वापस लौट रहे थे। किनारे पहुंचने से पहले ही नाव का संतुलन बिगड़ गया। चारों युवक नाव को संतुलित नहीं कर पाए, नतीजतन नाव पलट गई। पानी ज्यादा होने के कारण चारो डूबने लगे। चूंकि कमलेश व अमरेंद्र तैरना जानते थे अत: इन दोनों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। परंतु विकास विकास व जनार्दन पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों नें पानी में डूब रहे विकास व जनार्दन को बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। गांव वालों कुछ ही देर में जनार्दन को ढूढ निकाला।