5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार्डर पर भारी मात्रा में करेंसी के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

इंडो-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की 39वीं बटालियन ने चेकिंग के दौरान दो नेपाली युवकों को दो लाख की नेपाली और एक लाख से अधिक की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Sep 2016, 9:23 PM IST

Fake Currency

Fake Currency

लखीमपुर-खीरी. इंडो-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की 39वीं बटालियन ने चेकिंग के दौरान दो नेपाली युवकों को दो लाख की नेपाली और एक लाख से अधिक की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा है। देर शाम जंगल के अवैध मार्ग से नेपाल से भारत आते हुये एक नेपाली युवक को एसएसबी ने पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लाख से अधिक की भारतीय करेंसी बरामद हुई। उसे कोतवाली गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह से कल दोपहर एसएसबी जवानों ने चेकिंग के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक नेपाली युवक के पास से दो लाख की नेपाली करेंसी बरामद की। उसे नेपाल पुलिस के हवाले किया गया है। भारत सरकार और नेपाल सरकार की ओर से कस्टम एक्ट के तहत बॉर्डर पर बड़े नोटों के प्रचलन पर प्रतिबंध है। 25 हज़ार से अधिक की करेंसी बरामद होने पर उसे सीज करने का प्रावधान है। इधर पकड़ी गई करेंसी के झंझट से बचने के लिए छोडऩे की तैयारी की जा रही थी।

इससे पहले एसएसबी ने पिलर संख्या 171 के पास से नेपाली युवक अर्जुन निवासी ढोका बाजार जनपद कंचनपुर के पास से एक लाख रूपये की भारतीय करेंसी बरामद की थी। पकड़ी गई रकम में 500 और एक हजार के नोट शामिल थे। उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया था, लेकिन पुलिस ने उक्त रूपया लेने से मना कर दिया। जिसके पश्चात एसएसबी ने करेंसी को कस्टम के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी केएम शर्मा ने बताया कि एसएसबी द्वारा नेपाली युवक के पास बरामद एक लाख भारतीय करेंसी को वापस कर दिया गया है। क्यों किया गया यह नहीं बताया।